फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: छात्र पर लोहे की राॅड से जानलेवा हमला, हालत नाजुक

Sat, 12 Apr 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। पूरे रामजियावन मजरे सांवापुर नेवादा का शोमित एक निजी विद्यालय में इंटर का छात्र है। शुक्रवार सुबह वह अपने पिता बृजेश कुमार तिवारी के साथ बाइक से स्कूल जा रहा था। उसके साथ चचेरा भाई शोभित भी था। नजनपुर के पास रेल लाइन पर बने अंडरपास तक पहुंचे, तभी गांव के ज्ञानेंद्र तिवारी, प्रखर तिवारी, अंकित व अनुभव तिवारी ने उनपर लोहे की राॅड व लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

शोमित के सिर में राॅड लगने से वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। हमले में पिता व चचेरे भाई घायल हो गए। दोनों ने भागकर पास के एक घर में घुसकर अपनी जान बचाई। छात्र को बेहोश देख हमलावर मौके से भाग निकले। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद छात्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घायल छात्र के चाचा अजीत कुमार तिवारी ने कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का प्रयास व धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें