फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुपालक को बीमा राशि के साथ मिलेगा ब्याज

Sat, 21 Nov 2015 11:13 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज तहसील क्षेत्र के खजुरों गांव निवासी रामबरन ने पशुधन बीमा योजना के तहत अपनी गाय का 25 हजार रुपये का बीमा कराया था। बीमा कराने के तीन माह के अंदर ही गाय की मौत हो गई।
विज्ञापन


इस पर पशुपालक ने न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड मंडलीय कार्यालय, लखनऊ में क्लेम के लिए आवेदन किया था। लेकिन कंपनी ने भुगतान नहीं  किया।

इस पर पशुपालक ने उपभोक्ता फोरम की शरण ली। फोरम के अध्यक्ष लालता प्रसाद पांडेय व अन्य सदस्यों ने परिवाद की सुनवाई के बाद कंपनी को दो माह के अंदर बीमा राशि और उस पर भुगतान की तिथि तक आठ फीसदी ब्याज देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें