फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 शिक्षकों की पदोन्नति निरस्त

Fri, 20 Nov 2015 11:17 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन से आदेश आने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग जहां इस प्रक्रिया में जुट गया है, वहीं पदावनत हुए शिक्षकों में नाराजगी है।
विज्ञापन


वर्ष 2012 से पहले जिले में 410 शिक्षकों को आरक्षण का लाभ देकर पदोन्नति दी गई थी। इसमें 10 शिक्षक रिटायर्ड हो गए हैं। शेष 400 शिक्षकों के पदोन्नति निरस्त करने के आदेश दिए गए हैं।

शासन से आदेश आने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में आदेश का अनुपालन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रिवर्ट करने की प्रक्रिया शुरू होने के बाद शिक्षकों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी बीईओ को संबंधित शिक्षकों के संबंध में पूरी रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं। इसी सप्ताह सभी को पूर्व के पदों पर जॉइनिंग देने के आदेश दिए गए हैं।

बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 2012 से पहले आरक्षण का लाभ पाकर पदोन्नत हुए शिक्षकों को रिवर्ट करने का आदेश मिला है। जिले में 400 ऐसे शिक्षक हैं, जिन्हें रिवर्ट किया जाएगा। प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें