फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष सचिव ने देखा कम्युनिटी किचन और क्वारंटीन सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव उदयभान त्रिपाठी ने बुधवार को डलमऊ तहसील क्षेत्र में कस्बा स्थित डल पार्क में बनाए गए कम्युनिटी किचन और न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज मुराईबाग में बने क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण किया। इसके अलावा तहसील क्षेत्र के दो गांवों में भी भ्रमण कर वहां की स्थिति देखी।
विज्ञापन

इस दौरान बाहर से आए हुए प्रवासियों को होम क्वारंटीन कराने के लिए बनाई गई निगरानी समिति के सदस्यों से बातचीत की। उन्होंने सभी प्रवासियों को हिदायत दी कि क्वारंटीन अवधि तक लोगों से संपर्क न करें। अकेले रहें और लोगों से दूरी बनाकर रखें। कम्युनिटी किचन के निरीक्षण में विशेष सचिव ने नगर पंचायत की निगरानी समिति के सदस्यों और आशा बहू को अन्य राज्यों से आने वाले प्रवासियों के संबंध में कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने डलमऊ विकास खंड क्षेत्र के मखदुमपुर उर्फ शेखनपुर कनहा गांव में भ्रमण के दौरान निगरानी समिति के सदस्यों से बातचीत की। तहसील परिसर में कंट्रोल रूम का जायजा भी लिया। उपजिलाधिकारी कार्यालय के शिकायती पत्र रजिस्टर को खंगाला। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सविता यादव, तहसीलदार प्रतीत त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें