फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना से आई दो श्रमिक स्पेशल, 2349 प्रवासी उतरे

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। देशभर में बसे उत्तर प्रदेश के प्रवासियों को वापस लाने का सिलसिला अभी थमा नहीं है। श्रमिक स्पेशल को न सिर्फ रायबरेली तक विशेष तौर से चलाया जा रहा है, बल्कि आसपास के स्टेशनों की गाड़ियों को भी रायबरेली भेज दिया जा रहा है।
विज्ञापन

दो श्रमिक स्पेशल लुधियाना (पंजाब) से बुधवार को यहां पहुंचीं। उससे 2349 प्रवासी उतरे, जबकि चंडीगढ़ से लखनऊ आई श्रमिक स्पेशल को भी रायबरेली तक लाया गया है। हालांकि इस ट्रेन से यहां सिर्फ 15 यात्री ही उतारे गए।
रेलवे स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा के बीच थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही 78 रोडवेज बसों से प्रवासियों को उनके गृह जनपद भेजा गया। सुबह 8.15 बजे पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन पहुंची। गाड़ी संख्या 04618 लुधियाना-रायबरेली श्रमिक स्पेशल में 24 कोच पर सवार 1443 लोगों को उतारा गया।
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सभी की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। इन सभी को गृह जनपद ले जाने के लिए 47 बसें लगाई गईं। दूसरी श्रमिक स्पेशल लुधियाना से सुबह 10.40 बजे यहां पहुंची।
गाड़ी संख्या 04624 लुधियाना-रायबरेली श्रमिक स्पेशल में 24 कोच लगे थे, जिनमें सवार 906 यात्रियों को थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद 30 बसों से भेजा गया। तीसरी श्रमिक स्पेशल गाड़ी संख्या 04574 चंडीगढ़-लखनऊ को रायबरेली लाया गया।
यह गाड़ी दोपहर 12.40 बजे पहुंची। हालांकि इस ट्रेन से यहां पर सिर्फ 15 प्रवासियों को ही लाया गया। इन्हें घर तक पहुंचाने के लिए एक बस लगाई गई। जीआरपी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि प्लेटफार्म पर कड़ा सुरक्षा घेरा बनाया गया है।
स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि ट्रेनों के आने की जानकारी मिलते ही सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाती हैं। रोडवेज के यातायात अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रवासियों को ले जाने के लिए बसें पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं। किसी तरह की कोई अव्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें