फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता की शिकायतों की अनदेखी पर दो उप निरीक्षक लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। आम जनता की शिकायतों की अनदेखी करने पर शनिवार रात दो उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया। इसके अलावा ट्रैफिक इंचार्ज को हटाकर नए इंस्पेक्टर को जिम्मेदारी दे दी गई।
विज्ञापन

बछरावां कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक श्रीबाबू और मिल एरिया थाने में तैनात दरोगा मिठाईलाल यादव आम जनता की शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रहे थे।
शिकायत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने में ढिलाई बरत रहे थे। यही नहीं धन उगाही किए जाने की शिकायतें भी एसपी तक पहुंच रही थीं।
इन शिकायतों पर एसपी श्लोक कुमार ने दोनों उपनिरीक्षकों को लाइन हाजिर कर दिया। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था भी पटरी पर नहीं आ पा रही थी। ऐेसे में एसपी ने ट्रैफिक इंचार्ज अरुणेश गुप्ता को हटाकर अपना पीआरओ बना दिया। अब जगतपुर कोतवाल रहे आशुतोष त्रिपाठी को नया यातायात प्रभारी बनाया गया है।
पुलिस लाइंस में तैनात उपनिरीक्षक नारायण कुमार कुशवाहा को मिल एरिया थाने का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में हुए अवैध शराब कांड मामले में नारायण कुशवाहा को निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन

उस समय वह महराजगंज कोतवाल थे। हालांकि जांच में नारायण कुशवाहा पर लगे आरोप निराधार साबित हुुए थे। इस पर एसपी ने उन्हें बहाल कर दिया था। अब नारायण कुशवाहा को अहम जिम्मेदारी दी गई।
वहीं पुलिस लाइंस में तैनात उपनिरीक्षक सुनील कुमार राय को यूपी-112 और यूूपी-112 में तैनात दरोगा छत्रपाल सिंह को बछरावां कोतवाली में तैनाती दी गई है। एसपी ने बताया कि मनमाने ढंग से कार्य करने पर दो दरोगाओं को लाइन हाजिर किया गया है।
चिह्नित किए जा रहे लापरवाह थानेदार
एमएलसी चुुनाव संपन्न होने के बाद अब पुलिस महकमे में तैनात उन थानेदारों के अलावा निरीक्षक-उपनिरीक्षकों को चिह्नित कराया जा रहा है, जो न सिर्फ कार्य के प्रति ढिलाई बरत रहे हैं, बल्कि विभाग की किरकिरी कराने से बाज नहीं आ रहे हैं।
महराजगंज सर्किल के एक थाने में तैनात थानेदार इन दिनों चर्चा का विषय बने हैं। दरअसल थानेदार एक व्यक्ति से काम कराने के एवज में एसी की डिमांड कर रहे थे। यह बात पुलिस अफसरों तक पहुंची है, लेकिन इस पर अभी कोई कुछ बोल नहीं रहा है।
इतना जरूर है कि थानेदार पर जल्द गाज गिर सकती है। एसपी की तरफ से जिस तरह कार्रवाई शुरू की गई है, उससे कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द थानेदारों के अलावा अन्य लापरवाह पुलिस कर्मियों पर शिकंजा कसेगा। अभी हाल में हुई अपराध समीक्षा बैठक में कामकाज ठीक न होने पर एसपी की ओर से गुरुबख्शगंज, शिवगढ़, खीरों, सरेनी थानेदार को फटकार लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें