फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: लाइन में करें बोआई, अच्छी होगी पैदावार

Tue, 03 Jun 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। ब्लॉक परिसर में सोमवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में वैज्ञानिकों ने किसानों को नई तकनीक से खेती करने की जानकारी दी। उन्होंने कम लागत में अधिक पैदावार वाली फसलों समेत कई बिंदुओं पर चर्चा की। इस दौरान किसानों ने वैज्ञानिकों से सवाल भी पूछे।
विज्ञापन


वैज्ञानिक दीपक मिश्र व आरपी सिंह ने किसानों को बताया कि उन्नतिशील बीज का इस्तेमाल करें। घर के बीज का इस्तेमाल करने से पूर्व उसे शोधित कर लें। एक लाइन में ही बीज बोएं, जिससे आसानी से उर्वरक पौधों तक पहुंच सके। विषय वस्तु विशेषज्ञ भगवानदीन ने बताया कि पोषक तत्वों की जानकारी के लिए मिट्टी की जांच कराएं।

बीज भंडार प्रभारी जितेंद्र सिंह ने केंद्र पर उपलब्ध बीज की गुणवत्ता और सरकार की ओर से किसानों को दी जा रही छूट की जानकारी दी। किसान अनिल तिवारी व राजू सिंह ने कम लागत में अच्छी पैदावार करने के लिए वैज्ञानिकों से जानकारी ली। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार द्विवेदी, किसान सुशील कुमार व प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें