फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सच की आवाज बुलंद करें अधिवक्ता

Tue, 03 Jun 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
दीवानी कचेहरी में आयोजित सेंट्रल बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद उच्च न्यायालय इलाहा
विज्ञापन
रायबरेली। दीवानी कचहरी में सोमवार को सेंट्रल बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। उच्च न्यायालय इलाहाबाद खंडपीठ के न्यायाधीश व प्रशासनिक न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी ने कहा कि वादकारी के अच्छे मित्र अधिवक्ता होते हैं। वादकारी अधिवक्ताओं को ही सही बात बताते हैं। उनकी बताई बातों को अधिवक्ता कानूनी जामा पहनाकर उसे न्यायाधीश के समक्ष प्रस्तुत करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अधिवक्ता न्याय के लिए सच की आवाज बुलंद करते रहें। प्रशासनिक न्यायमूर्ति व जिला जज राजकुमार सिंह के साथ बार पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित करके शपथ ग्रहण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। न्यायमूर्ति व प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने कहा कि पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने के बाद उसका पालन करना आवश्यक है।

तीन साल बाद नई कमेटी का चुनाव हुआ है। ऐसे में जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं, जो नए अधिवक्ता आएं हैं, उन्हें आपकी छांव मिलेगी। न्यायमूर्ति ने बार के नवागत अध्यक्ष राकेश तिवारी और महामंत्री योगेंद्र दीक्षित को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अध्यक्षता कर रहे जिला जज राजकुमार सिंह ने कहा कि न्याय दिलाने में फरियादियों और अधिवक्ताओं की हर संभव मदद करेंगे।
विज्ञापन


प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय डॉ. अनुपमा गोपाल निगम ने संयुक्त मंत्री गोविंद सिंह चौहान, शुभम अवस्थी, सुभाष श्रीवास्तव ने शपथ दिलाई। उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह व मुकेश वाजपेयी को जनपद न्यायाधीश व कनिष्ठ उपाध्यक्ष सवेंद्र सिंह का न्यायाधीश एमएसीटी ध्रुव कुमार तिवारी ने शपथ दिलाई। इसी तरह अन्य पदाधिकारियों को भी न्यायिक अधिकारियों ने शपथ दिलाई।

अध्यक्ष और महामंत्री ने कहा कि वह अधिवक्ता हितों की रक्षा के लिए बेहतर कार्य करेंगे। संचालन शिवकुमार सिंह शुक्ला ने किया। इस मौके पर सुनील सिंह भदौरिया, आनंद गुप्ता, सज्जन सिंह, ओपी सिंह, रामबरन सिंह, डीपी पाल, अतुल कुमार शुक्ला, शिव कुमार शुक्ल, विजय वाजपेयी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें