महराजगंज (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र में चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। देर शाम पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं। अर्द्धसैनिक बलों के जवानों ने केंद्रों पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया।
महराजगंज के जूनियर हाईस्कूल मतदान स्थल के बूथ संख्या 283 और 284 को पिंक बूथ का दर्जा देकर सजा दिया गया है। वहीं महराजगंज कस्बे के दूसरे मतदेय स्थल के बूथ संख्या 277, 278, 279, 280, 281 को मॉडल बूथ का दर्जा दिया गया है।
यहां पर आने वाले मतदाताओं को स्वच्छ पेयजल पिलाने की व्यवस्था के साथ-साथ वृद्ध और दिव्यांगजनों के बैठने की भी व्यवस्था की गई। तहसीलदार अनिल कुमार पाठक ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र में चुनाव को लेकर सभी तैयारियां कर ली गईं हैं।