फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों का शुरू कराया गया रूट डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार शाम से यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया। जिले की पांच सीटों के लिए 23 फरवरी को मतदान होना है।
विज्ञापन

ट्रैफिक इंचार्ज अरुणेश कुमार गुप्ता ने बताया कि 22 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक तथा 23 फरवरी को शाम तीन बजे से रात 12 बजे तक डीह की तरफ से रायबरेली शहर आने वाले समस्त भारी वाहन रायबरेली की तरफ न आकर सुंदरगंज, सूची, भदोखर, दरियापुर होकर अपने-अपने गंतव्य को भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 22 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक तथा 23 फरवरी को शाम पांच बजे से रात 12 बजे तक डीह की तरफ से रायबरेली शहर में आने वाले समस्त दो पहिया, चार पहिया वाहन महिला पॉलीटेक्निक गोरा बाजार के पीछे से होकर बरगद चौराहा की तरफ अपने-अपने गंतव्य स्थान को आएंगे और जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें