फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरचंदपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह के खिलाफ एक युवक ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की। लोगों ने युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि की तहरीर पर केस दर्ज हो गया है।
विज्ञापन

हरचंदपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि क्षेत्र के घोंसरी गांव निवासी पुष्पेंद्र प्रताप यादव उर्फ राहुल यादव ने सोशल मीडिया पर एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह के खिलाफ अभद्र व अपमानजनक टिप्पणी की, जो अमर्यादित और लोकप्रिय जनप्रतिनिधि की मान प्रतिष्ठा के विरुद्ध है।
थानाध्यक्ष उरेश सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर एमएलसी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला संज्ञान में आया है। केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें