एफजी कॉलेज के मैदान में चल रहे ‘अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल’ में रविवार को जिले में सामाजिक क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वाले हस्तियों को सम्मानित किया गया। डीएम सूर्यपाल गंगवार ने सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
डीएम के हाथों सम्मान पाकर सभी समाजसेवी गदगद दिखे। डीएम ने सभी से आगे भी सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान भी किया। पशु एवं पर्यावरण क्षेत्र में अच्छा कार्य करने के लिए श्याम साधु, चिकित्सा क्षेत्र एवं सामाजिक कार्यों में भागीदारी के लिए डॉ. राजीव सिंह, डॉ. मनीष सिंह, डॉ. जीके श्रीवास्तव और ग्रामीण क्षेत्र का विकास और जिले को स्मार्ट सिटी घोषित कराने के लिए किए गए प्रयास के लिए बृजेंद्र सिंह उर्फ बन्नू भइया को डीएम सूर्यपाल गंगवार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
डॉ. जीके श्रीवास्तव की अनुपस्थिति उनके प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे सोनू गांधी ने प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया। डीएम के हाथों सम्मान पाकर सभी ने खुशी जताई और इस कार्य के लिए ‘अमर उजाला’ की सराहना की।
डीएम ने सम्मानित होने वाले लोगों का आह्वान किया कि वह इसी तरह समाज सेवा के कार्यों से जुड़कर लोगों की मदद करने में आगे बढ़ते रहे। शिक्षक निरंकार शुक्ला और आलोक सिंह ने इस कार्यक्रम की सराहना की। कहा कि आगे भी इस तरह के आयोजन होने चाहिए, जिससे समाज सेवा से जुड़े लोगों का मनोबल ऊंचा हो सके।
‘अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल’ में हुई प्रतियोगिता के विजेताओं को अंतिम दिन रविवार को मुख्य अतिथि डीएम सूर्यपाल गंगवार ने पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कहा कि ऐसे आयोजन से प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलता है।
चित्रकला प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में रीशिका दूबे प्रथम, अनुपमा शुक्ला द्वितीय, अक्षत भार्गव तृतीय, सीनियर में दिव्या मिश्रा प्रथम, अनन्या श्रीवास्तव द्वितीय, वर्ष श्रीवास्तव व अंशिका गुप्ता तृतीय स्थान पर रही।
गायन प्रतियोगिता जूनियर में अलंकृत गुप्ता व केशव सोनी प्रथम, श्रेया शर्मा व गौरव सोनकर द्वितीय, नित्या पांडेय व कार्तिका श्रीवास्तव तृतीय, सीनियर ग्रुप में अनुराग व अनन्या प्रथम, सत्येंद्र व कल्पना द्वितीय, निर्भय व श्रेया सिंह तृतीय स्थान प्राप्त किया।
नृत्य प्रतियोगिता जूनियर में वृंदा गुप्ता व तनिष्ठा प्रथम, यशी द्वितीय व दृष्टि प्रिया, प्रगति चौधरी तृतीय स्थान, सीनियर में प्रवीण कश्यप प्रथम, प्रियंका द्वितीय, तेजस्व तृतीय मिला। समूह नृत्य में प्रथम, अर्पिता को पहला, वेवर्स ग्रुप दूसरा, गर्व, अर्पित को तीसरा स्थान मिला। बेबी शो में रसिका श्रीवास्तव प्रथम, समृद्धि गुप्ता द्वितीय, आर्यन वर्मा तृतीय स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभा रही इंदिरा शुक्ला, अमिता खुबेले, शीला सोनी, बबिता दीक्षित, शिखा ऐरेण एवं रघुवीर सिंह, सूरज शुक्ला को सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रतियोगिता में शामिल हुए प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया। वहीं बच्चों ने डांस प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया।