रायबरेली। स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व रविवार को पूरे जिले में मनाया गया। ध्वजारोहण के बाद कहीं शिक्षकों तो कहीं छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। देश को आजाद कराने में बलिदान देने वाले शहीदों को याद किया गया।
न्यू स्टैंडर्ड बालिका विद्या मंदिर में इंद्रेश विक्रम सिंह, डॉ. शशिकांत शर्मा, तारकेश्वर सिंह व संध्या अग्रवाल ने तिरंगा फहराया। डीएवी पब्लिक स्कूल ऊंचाहार में संजीव कुमार शर्मा ने ध्वजारोहण किया। वर्तिका व जानवी ने देश रंगीला.. पर नृत्य किया। सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल में वेदप्रकाश बाजपेयी ने ध्वजारोहण किया। अभिनव बाजपेयी, जोन नेथन भी मौजूद रहीं।
एसएन सिंह विद्या मंदिर इंटर कालेज में सुनील दत्त, सरोज अनिल कुमार व राजेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज में निरूपमा सिंह ने ध्वज फहराया। कमलेश द्विवेदी, अभिनव, निधि द्विवेदी व भाविनी मौजूद रहीं। गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर में जामवंत राय ने ध्वजारोहण किया।
ऑल इंडिया उलमा एंड मशाईख बोर्ड के छोटा घोसियाना स्थित कार्यालय में झंडा फहराया गया। जिलाध्यक्ष हाफिज मो. मोबीन अशरफी, नासिर हुसैन, मुश्ताक घोसी व हाजी उस्मान आदि मौजूद रहे। सेवारत स्वर्णकार संस्थान ने अमर शहीद लालचंद्र स्वर्णकार की प्रतिमा, शहीद चौक, भारत माता मंदिर में पुष्प अर्पित कर शहीदों को याद किया।
किसान विद्या मंदिर औघडनाथगंज में धर्मेंद्र यादव, वीरेंद्र यादव व बाबूलाल यादव आदि मौजूद रहे। रोटरी क्लब ने रोटरी सेवा सदन में कार्यक्रम आयोजित किया। दयावती मोदी पब्लिक स्कूल, गुरुनानक जूनियर हाईस्कूल, शिवाजी महराज महाविद्यालय, हंस कुमारी इंटर कालेज विनोबापुरी में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हुए।
ऊंचाहार प्रतिनिधि के मुताबिक तहसील में एसडीएम राजेंद्र शुक्ला, कोतवाली में रामराज कुशवाहा, ब्लॉक में बीडीओ विजयंत कुमार सिंह, सीएचसी में डॉ. एमके शर्मा, डॉ. अंबेडकर महाविद्यालय में रुदल यादव, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य बालकृष्ण सिंह, चिन्मय विद्यालय में अशोक तिवारी ने ध्वजारोहण किया।
एनटीपीसी में समूह महाप्रबंधक कमलेश सोनी ने ध्वजारोहण किया। उत्कृष्ट सेवा देने वाले कर्मचारियों को सम्मान से नवाजा गया। बालिकाओं को सोलर लालटेन बांटे गए। बछरावां प्रतिनिधि नगर पंचायत में अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह, दयानंद पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. सुभाषचंद्र श्रीवास्तव, एसजेएस पब्लिक स्कूल में सुधा सिंह ने झंडारोहण किया।
शिवगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक सरस्वती शिशु मंदिर, न्यू पब्लिक इंटर कॉलेज, कैरियर प्लस इंटर कॉलेज समेत कई स्थानों पर ध्वजारोहण किया गया। सरेनी प्रतिनिधि के मुताबिक इंटर कॉलेज दरियावखेड़ा, सरस्वती बाल विद्या इंटर कॉलेज लखनापुर, प्राथमिक विद्यालय कुशलखेड़ा, लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
जगतपुर प्रतिनिधि के मुताबिक राना बेनी माधव सिंह स्मारक इंटर कॉलेज, कोतवाली, विकास खंड, सीएचसी, प्राथमिक विद्यालय मनोहरगंज में ध्वजारोहण किया गया। गदागंज प्रतिनिधि के मुताबिक मान्यवर कांशीराम महाविद्यालय में शिवा मौर्या, कुंवर मुनींद्र सिंह महाविद्यालय में हरेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया।