रायबरेली। जिले के होनहार खिलाड़ी ने अपनी प्रतिभा और प्रदर्शन के बल पर जिले का नाम रोशन किया है। शहर के राना नगर निवासी कृष्णाकांत त्रिवेदी के पुत्र शुभम त्रिवेदी का चयन बड़ोदरा की अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए हुआ है।
कोच सिविल रावत ने बताया कि इसके पहले शुभम् बड़ोदरा की अंडर-16 टीम का प्रतिनिधित्व कर चुका हैं। अपनी मेहनत और कठिन परिश्रम के बल पर उसने यह मुकाम हासिल किया है। प्रशिक्षक नदीम सिद्दीकी एवं साथी खिलाड़ियों ने चयन पर खुशी जताई है।