फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री ने ई-पॉश मशीन के बारे में पूछा तो चुप हो गए डीएओ, नहीं दे पाए जवाब

विज्ञापन
रायबरेली में गुरुवार को डिडौली प्रधान को सम्मानित करते खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्र? - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। खाद्य, रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को पीडब्ल्यूडी गेस्टहाउस में विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। कहा कि किसानों को धान का उचित मूल्य दिया जाए।
विज्ञापन

धान खरीद केंद्रों पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई की जाएगी। गरीबों के राशन में गड़बड़ी मिलने पर डीएसओ जिम्मेदार होंगे। गरीबों को उनका हक शत प्रतिशत दिया जाए।
डीएसओ ध्यान रखें कि राशन उठान पर कोटेदारों से वसूली न की जाए। ई-पॉश मशीनों से राशन वितरण के संबंध में डीएसओ सही जानकारी नहीं दे पाए और चुप ही रहे। इस पर मंत्री ने नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने शहर के गोदाम में पहुंचकर बोरियों की तौल कराई। हालांकि बोरियां सही मिलीं। उन्होंने कहा कि कोटेदारों को कम वजन की बोरियां कतई न दी जाएं। यदि ऐसी शिकायतें आएंगी तो संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यदि कोटेदारों को ही कम राशन दिया जाएगा तो गरीबों में शत प्रतिशत राशन का वितरण कैसे हो सकेगा। राज्य मंत्री रणवेंद्र सिंह ने डिडौली प्रधान समेत तीन लोगों को अच्छा काम करने पर सम्मानित किया।
सबसे पहले राज्यमंत्री ने डिाडौली गांव पहुंचकर समाज मे उत्कृष्ट कार्य पर प्रधान पूनम सिंह को सम्मानित किया। प्रधान ने स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में अच्छा काम किया है।
इसके बाद उन्होंने शिव शक्ति मानव सेवा मंडल के जगदीश चेनानी को अनवरत नौ वर्षों से रात में गरीबो को भोजन उपलब्ध कराने के लिए सम्मानित किया।
समाज के लिए लगभग 20 वर्षों से विभिन्न जिलों में सभी ग्रुप के खून की निशुल्क उपलब्धता कराने के लिए राजेश वर्मा को सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रामदेव पाल, जिला महामंत्री देवेंद्र सिंह, बुद्धि लाल पासी, सुभाष झा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें