रायबरेली के महराजगंज में व्यापारी की दुकान में हुर्ई चोरी के विरोेध में मांगलवार काे दुकानें बंद कर प्रदर्शन करते व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज के व्यापारी के घर चोरी की घटना का खुलासा न होने से मंगलवार को महराजगंज कस्बे की दुकानें बंद रही। व्यापारियों ने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। जल्द घटना का खुलासा न होने पर एसपी दफ्तर का घेराव करने की बात कही। बंदी होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
महराजगंज कस्बे के आनंद नगर निवासी रामचंदर वैश्य के घर इसी सप्ताह लाखों रुपये की चोरी हो गई थी। घटना के 36 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस चोरी की घटना खुलासा नहीं कर सकी। इसके विरोध में महराजगंज कस्बे के व्यापारियों ने दुकानें बंद रखी। कस्बे में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर नाराजगी जाहिर की।
साथ ही एकत्र होकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत सिंह बग्गा ने कहा कि यदि तीन दिन के अंदर चोरी का खुलासा कोतवाली पुलिस नहीं किया तो एसपी दफ्तर का घेराव किया जाएगा।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महराजगंज के नगर अध्यक्ष रिंकू जायसवाल ने कहा कि व्यापारियों के साथ मनमानी की जा रही है। चोरी की घटना का खुलासा करने में पुलिस लापरवाही बरत रही है। कस्बे से छोटे व्यापारी तक दुकानें बंद रखी। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
इस मौके पर सरदार फत्ते सिंह, लल्लन वर्मा, राजकुमार सोनी, रामप्रकाश वर्मा आदि मौैजूद रहे। उधर, कोतवाल कुलदीप तिवारी का कहना है कि कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।