परशदेपुर (रायबरेली)। चौकी क्षेत्र में मंगलवार रात पंखा लगाते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। नगर पंचायत परशदेपुर कस्बे के वार्ड नंबर पांच मोहल्ला कटरा बाजार निवासी विजय कुमार (30) मंगलवार रात पंखा लगा रहा था।
इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। पास में ही लेटे बेटे विवेक ने पिता को जमीन पर गिरा देख आवाज लगाई। आननफानन परिजन उसे सीएचसी सलोन ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक दिल्ली में मजदूरी करता था। दो दिन पहले ही युवक एक शादी में शामिल होने के लिए घर आया था। परशदेपुर चौकी इंचार्ज आशीष कुमार तिवारी ने बताया कि करंट लगने से युवक की मौत हुई है।