फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में काम कर रही किशोरी के ऊपर गिरा बिजली का तार, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। हरदोई गांव में खेतों के ऊपर से निकली बिजली की लाइन का तार टूटकर किशोरी पर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन

तार ढीले होने की वजह से पहले स्पार्किंग हुई। इसके बाद हादसा हो गया। घटना से ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका कहना है कि तार ढीले होने की वजह से यह हादसा हुआ है। गंभीर रूप से झुलसी किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हरदोई गांव निवासी बंसीलाल मंगलवार शाम खेत में भिंड़ी तोड़ने गया हुआ था। उसके साथ उसकी बेटी वर्षा (13) भी गई थी। खेत के ऊपर से महराजगंज विद्युत उपकेंद्र की लाइन निकली है।
विज्ञापन

इसी दौरान तारों के आपस में टकराने पर स्पार्किंग हुई और तार टूटकर खेत में भिंड़ी तोड़ रही किशोरी पर गिर गया। करंट की चपेट में आने से किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन

परिवारीजन उसे लेकर सीएचसी बछरावां गए, जहां हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, महराजगंज एक्सईएन जय सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें