फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिल्पी बनीं मोहना की ग्रामप्रधान

Tue, 04 Oct 2016 11:16 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
मोहना की ग्रामप्रधान काे प्रमाणपत्र देते एअारअाे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंचायत उप चुनाव की मंगलवार को मतगणना कराई गई। अमेठी जिले के बहादुरपुर ब्लॉक क्षेत्र के मोहना गांव की ग्राम प्रधान शिल्पी त्रिपाठी चुनी गईं। उन्होंने 249 मतों के अंतर से जीत हासिल की।
विज्ञापन


सतांव ब्लॉक क्षेत्र के चंदौली में ग्राम पंचायत सदस्य पद पर ओमवती ने 56 वोटों से जीत हासिल की। विजेता उम्मीदवारों की जीत की घोषणा होते ही उनके समर्थक खुशी से झूम उठे। 
अमेठी जिले के बहादुरपुर ब्लॉक परिसर में मंगलवार सुबह एआरओ शिवाकांत शुक्ला की मौजूदगी में मतगणना शुरू कराई गई।

मोहना ग्रामसभा में प्रधान पद के लिए हुई मतगणना में शिल्पी त्रिपाठी को 1201 और उनके प्रतिद्वंदी प्रत्याशी हयातुलनिशा को 952 वोट मिले। इस तरह शिल्पी ने 249 मतों से प्रधान पद पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन


शिल्पी की जीत पर समर्थकों ने खुशी का इजहार किया। एआरओ शिवाकांत शुक्ला ने शिल्पी को जीत का प्रमाणपत्र दिया। इस दौरान कांग्रेसी नेता प्रदीप सिंघल भी मौजूद रहे। सतांव ब्लॉक क्षेत्र के चंदौली गांव के वार्ड नंबर 11 में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव कराया गया था।

सुबह मतगणना कराई गई। इसमें ओमवती को 77 और उनके प्रतिद्वंदी प्रत्याशी मायादेवी को 21 वोटें मिले। इस तरह ओमवती ने 56 वोटों से जीत हासिल की। एआरओ निशांत पांडेय ने जीत हासिल करने वाली ओमवती को प्रमाणपत्र दिया। ओमवती की जीत पर समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें