फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 करोड़ से बनाए जाएंगे सात विद्युत सब स्टेशन

Tue, 04 Oct 2016 11:07 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
बिजली सप्लाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्रामीण अंचलों को भरपूर बिजली देने के लिए सात नए सब स्टेशनों का निर्माण कराया जाएगा। इन उपकेंद्रों के निर्माण के लिए भूमि का चयन कर लिया गया। जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना से 17 करोड़ की लागत से उपकेंद्रों का निर्माण होना है।
विज्ञापन


उपकेंद्रों का निर्माण पूरा हो जाने से ग्रामीण क्षेत्र के लगभग तीन लाख उपभोक्ताओं को बिजली की समस्या से राहत मिलेगी। जिले में बिजली आपूर्ति के लिए 35 उपकेंद्र हैं। ग्रामीण अंचलों के ज्यादातर उपकेंद्र ओवर लोड है। इसके चलते उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

इसी समस्या से निजात दिलाने के लिए पावर कॉर्पोरेशन ग्रामीण अंचल में सात नए विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण कराएगा। इनके निर्माण के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है। जो पुराने उपकेंद्र ओवरलोड हैं। उन्हीं के आसपास नए उपकेंद्र का निर्माण कराया जाएगा। भुएमऊ, लाला का पुरवा, करहिया, कालू खेड़ा, कोंसा, भोजपुर, बरस में नए उपकेंद्र बनाए जाने हैं।
विज्ञापन


पावर कॉर्पोरेशन के अधीक्षण अभियंता पंकज कुमार का कहना है कि सरकार की दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सात उपकेंद्रों का निर्माण होना है। इसके लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है।

17 लाख रुपये से निर्माण होना है। जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा। इन उपकेंद्रों के बन जाने से ग्रामीण क्षेत्र के लगभग तीन लाख उपभोक्ताओं को बिजली समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें