फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिया समुदाय ने मस्जिदों में नहीं पढ़ी जुमा की नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
शिया समुदाय ने मस्जिदों में नहीं पढ़ी जुमा की नमाज
विज्ञापन

कोरोना के चक्कर में एहतियात के तौर पर लिया गया फैसला
रायबरेली। कोरोना वायरस के मद्देनजर शुक्रवार को शिया समुदाय की मस्जिदों में जुमा की नमाज नहीं पढ़ी गई। समुदाय के लोगों ने घरों में नमाज अदा की। शहर के गुलाब रोड स्थित जुमा मस्जिद मीर असगर अली के अलावा ऊंचाहार, नसीराबाद, जायस में भी मस्जिदों में जुमा की नमाज न पढ़ने का फैसला लिया गया।
इमाम जुमा जमाअत मौलाना शहवार काजमी ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए एक जगह जमा न होने की बुनियाद पर एहतियातन जुमा की नमाज मुल्तवी कर दी गई है। मौलाना काजमी ने कहा कि मुल्क की हुकूमत की गुजारिश भी यही है कि कोरोना से बचाव सिर्फ एहतियात है।
विज्ञापन

हमारे शीर्ष धार्मिक गुरु ने भी सलाह दी है कि जैसा माहौल है, ऐसे में भारी तादाद में एक जगह जमा होना नुकसानदेह हो सकता है। लिहाजा नमाज अपने-अपने घरों में अदा करें, क्योंकि इंसानी जिंदगी अगर किसी एहतियात से महफूज रहती है तो वह ज्यादा अहम है। अंजुमन सज्जादिया के मीडिया प्रभारी मीसम नकवी ने बताया कि ऊंचाहार, जायस और नसीराबाद में भी मस्जिदों ने नमाज नहीं पढ़ी गई।
अगले जुमे पर नमाज के लिए हालात देखकर फैसला लिया जाएगा। मस्जिदों में नमाज न पढ़े जाने के फैसले पर मुस्तफा आजम नकवी, रियाजुल हसन जाफरी, मौलाना कंबर रिजवी, जायर हुसैन रिजवी, दिलदार काजमी, मौलाना शाहिद अली नकवी, मौलाना शाहीन आब्दी, सैयद मुजाहिद हुसैन, शावेज अली, मजाहिर हसनैन, महमूद अख्तर, बख्शिश हसनैन, फैयाज रायबरेलवी, नौरोज रायबरेलवी, खुर्शीद अनवर ऐमन, रिजवान हैदर, शमीम रिजवी, नजमुल नकवी आदि ने सहमति जताई।
शिया समुदाय ने मस्जिदों में शुक्रवार को जुमे की नमाज नहीं पढ़ी, लेकिन बाकी मस्जिदों में पहले की तरह नमाज अदा कराई गई। ज्यादातर मस्जिदों में कोरोना को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई। सैयद नगर स्थित नूर मक्का मस्जिद में हाफिज मेराज ने नमाज पढ़ने आए लोगों को सलाह दी कि कोरोना को देखते हुए एहतियात बरतें। अपने घर और आसपास साफ-सफाई का ख्याल रखें। एक-दूसरे से बातचीत के दौरान फासला बनाए रखें। कोरोना वायरस से निपटने के लिए जागरूक होना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

लालगंज कस्बे की कांचमील मस्जिद अलीनगर स्थित मस्जिद में नमाजियों ने जुमे की नमाज पढ़ी। मौलाना शाहिद रजा ने बताया कि वैसे तो नमाजियों को कोरोना से बचाव के लिए सुझाव दिए गए हैं। लोगों से फासला बनाए रखने बाहर जाने पर मास्क लगाकर जाने हाथों को कई बार धुलने जैसी जानकारियां भी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें