जो परंपरागत रास्तों से होता हुआ मदरसा एदारा-ए-शरैय्या में समाप्त हुआ। मदरसों के बच्चों और अंजुमनों ने नात-ए-पाक पेश की।
नारे तकबीर अल्लाहो अकबर की गूंज के बीच निकले इस जुलूस का जगह-जगह स्वागत हुआ। सुबह खिन्नीतल्ला से जुलूस-ए-मोहम्मदी एदारा-ए-शरैय्या खिन्नीतल्ला से हजरत अल्लामा अलहाज पीर अब्दुल वदूद फकीह की सरपरस्ती में जुलूस-ए-मोहम्मदी शान व शौकत से निकला।
जुलूस-ए-मोहम्मदी एदारा-ए-शरैय्या खिन्नीतल्ला से निकलकर पुराने रास्ते खोया मंडी, कैपरगंज, घंटाघर, रेलवे स्टेशन रोड, डबल फाटक, जहानाबाद चौकी, कहारों का अड्डा होता हुआ एदारा-ए-शरैय्या खिन्नीतल्ला चौराहे पर पहुंचकर सलातो-सलाम व दुआ पर जुलूस का समापन हुआ।
जुलूस के रास्तों पर खूबसूरत सजावट के साथ साथ नबी के चाहने वालों ने 45 स्थानों पर भव्य स्वागत गेट लगाए। जुलूस में शामिल अंजुमनों ने नातिया कलाम आर नार-ए-तकबीर और नार-ए-रिसालत की सदाएं लगाई।
इसमें दारूल उलूम हबीबिया गुलशने रजा जगपालताल, दारूल उलूम गुलशने मदीना नई गल्ला मंडी, दारूल उलूम गरीब नवाज कांशीराम कालोनी खसपरी, मिलाद कमेटी अहमदनगर, अंजुमन आशिकाने मुस्तफा तिलियाकोट, अंजुमन कमेटी छोटा घोसियाना आदि अंजुमने शामिल रही।
इस मौके पर मो. नजीम, वजीदुल हक फरीदी, जुबैर, कारी जमाल, अकमल खां आदि मौजूद रहे। नगर पालिका परिषद चेयरमैन इलियास की ओर से जुलूस में शामिल लोगों के लिए पानी की व्यवस्था की गई।
उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंकज मुरारका ने व्यापारियों के साथ जुलूस में चल रहे मौलाना का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस मौके पर नगर अध्यक्ष शीलनिधि अग्रवाल, महामंत्री सुरेंद्र वर्मा, अख्तर अंसारी, सुनील कक्कड़, संदीप रस्तोगी आदि मौजूद रहे।