फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से वृद्धा की मौत

Fri, 25 Dec 2015 12:15 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डलमऊ प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बा की रहने वाली कनीजबानो (70) की ठंड लगने से मौत हो गई। बेटे पुन्नू ने बताया कि रात में मां कनीजबानो ने खाना खाया।
विज्ञापन


इसके बाद बरामदे में सोने चली गई थी। देर रात वह अचानक कांपने लगी। मां की हालत बिगड़ने पर सीएचसी डलमऊ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई।

तहसीलदार प्यारेलाल पाल ने बताया कि लेखपाल से घटना की जांच कराई गई है। जांच में पता चला है कि महिला कई दिन से बीमार थी। बीमारी के चलते महिला की मौत हुई है।

वहीं जगतपुर थाना क्षेत्र के हट्टी सिंह का पुरवा गांव में चक्की के पट्टे में फंसकर एक बालिका की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गांव की रहने वाली आंचल (12) चक्की में धान की कुटाई कराने गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान उसका दुपट्टा चक्की के पट्टे में फंस गया। इससे पट्टे की चपेट में आकर आंचल गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें