रायबरेली। शहरवासियों को डेंगू से बचाने के लिए मंगलवार से फॉगिंग अभियान शुरू हुआ। पहले दिन 17 वार्डों में फॉगिंग हुई। अन्य मोहल्लों में बुधवार को फॉगिंग कराई जाएगी। नगर पालिका के ईओ डॉ. आशीष सिंह ने बताया कि वर्तमान में डेंगू का प्रकोप है। इससे बचाव के लिए शहरी क्षेत्र में फॉगिंग कराई जा रही है।
ईओ ने बताया कि जैतूपुर, प्रभुटाउन, नया पुरवा, स्वराज नगर, अमर नगर, खालीसहाट, तिलियाकोट, छोटी बाजार, फिरोज गांधी कॉलोनी, नेहरू नगर, इंदिरा नगर, आनंद नगर, जहानाबाद, अंदरुनकिला, सत्य नगर, प्रकाश नगर में फागिंग हुई। कहा, डेंगू से बचने के लिए लोग साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें।