सलोन। शादी का झांसा देकर हिंदू किशोरी का शारीरिक शोषण किया। गैर समुदाय के युवक ने किशोरी का अश्लील वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। तीन माह से आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहा था। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार किया।
17 वर्षीय किशोरी के मुताबिक बसंतगंज बाजार मजरे बेवली निवासी मो. शाहिद ने शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसाया। तीन माह पहले वह उसे बेवली नहर के पास ले गया, जहां उसका शारीरिक शोषण किया। अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपी ने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कोतवाली प्रभारी बालेंदु गौतम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया गया है।