फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: गल्ला व्यापारी हत्याकांड के सात आरोपियों पर गैंगस्टर

Mon, 29 Sep 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों। गल्ला व्यापारी सुखदेव लोधी हत्याकांड के सात आरोपियों पर गैंगस्टर लगा दिया गया है। जिला कारागार से बाहर न निकल पाए, इसलिए पुलिस की तरफ से आरोपियों पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


खीरों थाना क्षेत्र के महरानीगंज गांव निवासी गल्ला व्यापारी सुखदेव लोधी की बीती एक जुलाई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह जिले का चर्चित हत्याकांड था। करीब एक माह की जांच के बाद पुलिस ने घटना में शामिल सात आरोपियों को जेल भेजा था। लूट के इरादे से गल्ला व्यापारी की हत्या की थी।


खीरों थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी रायपुर निवासी अनुराग बाबू पासी, रमेश कुमार पासी, सुनील कुमार पासी, विनोद पासी, शिवम पासी, लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे गड़रियन का पुरवा निवासी कुलदीप पासी और शिव कुमार पासी के खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें