फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: स्पार्किंग से आग का गोला बनी स्कार्पियो

Sat, 26 Jul 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
जमुनियाहार के पास हाईवे पर जल रही स्कार्पियो।   -स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
रायबरेली। ऊंचाहार क्षेत्र में रायबरेली-प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार को शॉर्ट सर्किट से स्कार्पियो आग का गोला बन गई। देखते-ही देखते धू-धू कर गाड़ी जलने लगी। इससे अफरातफरी मच गई। कुछ देर के लिए हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई।
विज्ञापन


मिर्जापुर शहर निवासी केशवनाथ तिवारी राइस मिल संचालक हैं। उप्र राइस मिल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष भी हैं। शुक्रवार को वह अपने चालक राजू के साथ स्कार्पियो से लखनऊ जा रहे थे। दोपहर में रायबरेली-प्रयागराज हाईवे पर ऊंचाहार क्षेत्र में जमुनिहाहार गांव स्थित पुल पर पहुंचते ही स्कार्पियो में आग लग गई।

आग वाहन के अगले हिस्से में इंजन के पास लगी। धुआं उठा तो चालक ने वाहन रोक दिया और दोनों नीचे उतर गए। कुछ ही देर में आग ने पूरी गाड़ी को चपेट में ले लिया। यह देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए लेकिन आग बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम व अग्निशमन दस्ते ने आग बुझाई। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि स्पार्किंग के चलते आग लगने की बात कही जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें