फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: नहीं लगवाई एआरवी, चार माह बाद हाइड्रोफोबिया के लक्षण

Sat, 26 Jul 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को रेबीज के संक्रमण से बचाने के पूरे बंदोबस्त होने के बाद भी एक युवक एंटी रेबीज वेनम (एआरवी) लगवाने से चूक गया। करीब चार माह पहले चपेट में आने के बाद युवक में हाइड्रोफोबिया के लक्षण दिखे हैं। शुक्रवार को मेडिसिन विभाग में चिकित्सक डॉ. गौरव त्रिवेदी की ओपीडी में आए मरीज को हालत नाजुक होने के कारण मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


लालगंज क्षेत्र के उमरामऊ निवासी भानू (32) में हाइड्रोफोबिया के लक्षण दिखे हैं। डॉ. गौरव त्रिवेदी का कहना है कि भानू चार माह पहले चपेट में आया था। परिवार के लोगों के अनुसार गाय को कुत्ते ने काटा था। गाय के सहारे बछड़ा संक्रमित हो गया था। बछड़े से युवक चपेट में आया। बछड़े की मौत हो गई है।

बताया कि चार माह बाद भानू में रेबीज के संक्रमण के लक्षण दिखे। डॉ. त्रिवेदी ने बताया कि मरीज में हाइड्रोफोबिया के लक्षण मिलने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। रेबीज के संक्रमण के फैलने के बाद जिला स्तर पर इलाज के समुचित बंदोबस्त नहीं हैं, इसलिए कुत्ते के काटने या चपेट में आने के बाद एआरवी जरूर लगवाएं। इसमें कतई लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें