फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरी तैयारियों के बीच आज से स्कूल खुलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। अधूरी तैयारियों के बीच मंगलवार से छह से आठ तक की कक्षाओं में भौतिक रूप से पठन-पाठन शुरू करा दिया जाएगा। बच्चे स्कूल आएंगे तो रौनक लौटेगी लेकिन उन्हें संक्रमण से बचाने के लिए साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया। उन स्कूलों में भी गंदगी हो गई जहां दो या तीन दिन पहले साफ-सफाई कराई गई थी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बारिश के दौरान जलभराव और कीचड़ की समस्या से निपटने के लिए भी कोई इंतजाम नहीं किया। कई स्कूल ऐसे हैं जहां बड़ी-बड़ी घास और झाड़ियां उगी हुई हैं।
जिले के उन विद्यालयों में मंगलवार से भौतिक रूप से पठन-पाठन शुरू होगा जहां छह से आठ तक की कक्षाएं चलती हैं। इस जिले में परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों की संख्या छह सौ से अधिक है जबकि 16 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भी संचालित हैं। इसके अलावा राजकीय कॉलेज भी हैं।
विज्ञापन

विद्यालय खोलने के संबंध में बेसिक शिक्षा विभाग ने गाइडलाइन जारी की थी ताकि सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। इसके बावजूद तैयारियां अधूरी हैं। जहां कहीं भी सैनिटाइजेशन और साफ-सफाई की गई, वह खानापूर्ति तक ही सीमित रही।
ऊंचाहार प्रतिनिधि के मुताबिक अव्यवस्थाओं के बीच 24 अगस्त से क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य शुरू होगा। कहीं साफ-सफाई नहीं है तो कहीं विद्यालय परिसर में जलभराव है। विद्यालय खुलने के पहले स्कूलों में अव्यवस्था नजर आ रही है।
जगतपुर प्रतिनिधि के मुताबिक इंटर कॉलेज शंकरपुर में तैयारियां पूरी होने का दावा किया गया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय जगतपुर में दो दिन पहले साफ-सफाई, सैनिटाइजर का स्प्रे कराने की बात प्रधानाध्यापक सत्यदेव सिंह ने कही है।
बछरावां प्रतिनिधि के मुताबिक विद्यालयों में व्यवस्था चाक-चौबंद है। इस बात का दावा प्रधानाध्यापकों ने किया है। बीईओ पद्मशेखर मौर्य ने कहा कि गाइडलाइन का पालन करते हुए अभिभावकों से सहमति पत्र लेकर बच्चों को बुलाया जाएगा।
ऊंचाहार क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सलीमपुर भैरों (अकोढ़िया) के परिसर में बड़ी-बड़ी घास उगी है। कई जगह जलभराव भी है। पानी की टोटियां टूटी हैं। शौचालयों में गंदगी फैली है। व्यवस्था दुरुस्त करने के नाम पर खानापूर्ति हुई है। बीईओ अनिल त्रिपाठी ने बताया कि सभी प्रधानाध्यापकों को विद्यालय में साफ-सफाई कराने के निर्देश दे दिए गए थे। कहीं अव्यवस्था मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
जगतपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय रोझइया भीखमशाह में दो दिन पहले साफ-सफाई कराकर सैनिटाइजेशन कराया गया था। फिर से धूल जम गई है। मंगलवार से स्कूल में पठन-पाठन शुरू होगा। प्रभारी प्रधानाध्यापक दीपक कुमार ने बताया कि विद्यालय में डेस्क-बेंच की अच्छी तरह सफाई कराई जा चुकी है। सैनिटाइजर का स्प्रे भी कराया गया है। व्यवस्था दुरुस्त करा ली गई है।
मुख्यालय के बीईओ वीरेंद्र कुमार कनौजिया ने बताया कि कक्षा छह से आठ तक भौतिक रूप से पठन-पाठन शुरू कराने के संबंध में दिशा-निर्देश पहले से दिए जा चुके हैं। ज्यादातर विद्यालयों में एसएमसी की बैठकें हो चुकी हैं। विद्यालयों में सभी जरूरी इंतजाम कर लिए गए हैं। संबंधित विभागों के अधिकारियों से भी वार्ता कर ली गई थी। स्कूल खुलते ही बच्चों को मध्याह्न भोजन दिया जाएगा। पाठ्य पुस्तकें भी बांटी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें