फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश का असर, आज बंद रहेंगे कक्षा आठ तक के विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालय 17 सितंबर (शुक्रवार) को भी बंद रहेंगे। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को देर शाम जारी आदेश में कहा है कि कक्षा एक से आठ तक के समस्त परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त विद्यालय अत्याधिक वर्षा होने के कारण 17 सितंबर को बंद रहेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुक्रम में यह आदेश जारी किया गया है। बीएसए ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश का अनुपालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि बारिश की वजह से गुरुवार को भी कक्षा आठ तक के सभी विद्यालय बंद रहे। अब एक दिन की और छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें