फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बस, ट्रक, ई-रिक्शा समेत 25 वाहन सीज, 52 का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को सलोन, ऊंचाहार, लालगंज आदि क्षेत्रों में अवैध रूप से संचालित वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन

स्कूल बस, ट्रक, ई-रिक्शा समेत 25 वाहनों को सीज करने के साथ ही 52 वाहनों का चालान किया गया। वाहनों के मालिकों पर करीब 15 लाख रुपये का जुर्माना किया गया। अभियान के दौरान तीन लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।
यात्री कर अधिकारी अवधराज गुप्ता की टीम ने सलोन, ऊंचाहार व जगतपुर क्षेत्र में दो स्कूली बसों, चार ई-रिक्शा और ओवरलोड ट्रकों समेत 17 वाहनों को सीज कर संबंधित थानों में वाहनों को खड़ा करा दिया।
विज्ञापन

पीटीओ ने ऑटो, टेंपो, मैजिक, बस, ट्रक समेत 52 वाहनों का चालान कर दिया। चालान किए गए वाहनों में ज्यादातर वाहनों के टैक्स जमा नहीं थे। फिटनेस भी नहीं मिली।
एआरटीओ (प्रवर्तन) मनोज कुमार सिंह ने लालगंज क्षेत्र में फतेहपुर जिले के एक ट्रक को सीज किया। वर्ष 2019 से ट्रक का टैक्स जमा नहीं था। फिटनेस भी नहीं कराया गया।
ओवरलोड मिलने के बाद ट्रक को सीज करने के बाद अटौरा चौकी में खड़ा करा दिया गया। ओवरलोड ट्रेलर को गेंगासों में पकड़ने के बाद सीज कर अटौरा चौकी में बंद करा दिया। कई और ओवरलोड ट्रकों को सीज किया।
विज्ञापन

एआरटीओ ने स्कूल की कई बसों व वैन का चालान किया। स्कूली वाहनों के फिटनेस नहीं मिले। एआरटीओ ने बताया कि अभियान लगातार जारी है। ओवरलोड और बिना फिटनेस के वाहनों के मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें