फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satta ka Sangram: रायबरेली में किसका पलड़ा भारी... किस करवट बैठेगा सियासत का ऊंट, यहां देखें पूरी डिबेट

Wed, 01 May 2024 06:10 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

अमर उजाला की टीम ने सत्ता का संग्राम अभियान के तहत सुबह चाय पर चर्चा और दोपहर को युवाओं से चुनावी चर्चा के बाद शाम को अलग-अलग दलों के नेताओं से चर्चा की। यहां देखें, पूरी डिबेट: 
 
विज्ञापन
रायबरेली में अमर उजाला टीम ने लोगों से बात की। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली लोकसभा सीट पर बुधवार शाम तक भाजपा व कांग्रेस दोनों ही दलों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। ऐसे में जनता और दलों के कार्यकर्ताओं के बीच प्रत्याशी को लेकर उत्सुकता है। अमर उजाला की टीम सत्ता का संग्राम अभियान के तहत बुधवार को रायबरेली में हैं और जनता के मुद्दे जानने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


सुबह चाय पर चर्चा और दोपहर में युवाओं के साथ चुनावी चर्चा के बाद अमर उजाला टीम ने अलग-अलग दलों के नेताओं से भी चुनावी चर्चा की। चर्चा के दौरान सभी ने अपनी जीत के दावे किए।

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा सरकार के 10 साल के कार्यकाल में जिले में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है बल्कि जो पहले से प्रोजेक्ट चल रहे थे। उनमें भी सुस्ती आई है। युवा बेरोजगार हैं। महंगाई से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। ऐसे में जनता मन बना चुकी है कि इस बार देश से भाजपा की विदाई कर दी जाए।
विज्ञापन


भाजपा नेता ने दावा किया कि नरेंद्र मोदी देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं जिनके नेतृत्व में देश ने दुनिया भर में सम्मान अर्जित किया है। जनता उन्हें एक बार फिर से देश की कमान सौंपेगी। देश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। रोजगार के अवसर भी खुल रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि देश के संविधान और आरक्षण बचाने के लिए भाजपा को सत्ता से हटाना जरूरी है। नहीं तो संविधान नहीं बचेगा। इस पर भाजपा नेता ने कहा कि भाजपा 10 साल से पूर्ण बहुमत से सत्ता में है देश और संविधान बचाने के लिए भाजपा का सत्ता में रहना जरूरी है।
विज्ञापन


नीचे देखें पूरी चर्चा: 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें