रायबरेली-डलमऊ । पुलिस लाइन में रहने वाली सिपाही की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसके संपर्क में आए अन्य सिपाहियों को क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया गया है। साथ ही पुलिस लाइन के सैनिटाइजेशन का काम शुरू हो गया है। इस दौरान कामकाज भी प्रभावित हो गया है। उधर सीएचसी डलमऊ में में रिटायर्ड एएनएम की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया।
टीम ने पहुंचकर दो घंटे के अंदर 60 कर्मचारियों के खून के नमूने लिए गए। सीएचसी के अलावा कोतवाली परिसर, क्षेत्राधिकारी कार्यालय, एसडीएम कार्यालय सहित मुराई बाग चौराहे का सैनिटाइजेशन कराया गया। रिटायर्ड एएनएम अस्पताल के आवास में ही रह रही थी। संक्रमित मिलने के बाद पूरे स्टाफ में हड़कंप की स्थिति है।