फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व टीम ने कराई भूमि की पैमाइश

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। फिरोज गांधी कॉलेज गृह निर्माण समिति की जमीन हथियाने का प्रयास किया जा रहा है। गुरुवार को शिकायत मिलने पर डीएम ने राजस्व टीम भेजकर भूमि की पैमाइश कराई। एसडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट ने अपनी मौजूदगी में जमीन की पैमाइश कराई। इससे हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

दरअसल जेल रोड पर बिजली उपकेंद्र इंदिरा नगर से कुछ दूरी पर फिरोज गांधी कॉलेज गृह निर्माण समिति की करीब आठ बीघा जमीन है। इस जमीन को हथियाने का प्रयास किया जा रहा था। समिति के सचिव सुशील मौैर्या ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की थी। बताया जा रहा है कि गुरुवार को जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कराने का प्रयास किया गया।
मामला डीएम वैभव श्रीवास्तव तक पहुंचा तो उन्होंने प्रकरण पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने एसडीएम सदर अंशिका दीक्षित, सिटी मजिस्ट्रेट युगराज सिंह को मौके पर जाकर जमीन की पैमाइश कराने के लिए कहा। इस पर दोनों अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जमीन की पैमाइश कराई।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि जमीन की पैमाइश करा ली गई है। पूरी रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी। किसी को भी जमीन हथियाने नहीं दिया जाएगा। उधर, समिति के सचिव का कहना है कि बेशकीमती जमीन होने के कारण कुछ लोग उसे हथियाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन ऐसा होने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें