फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर शान से लहराया तिरंगा

Thu, 28 Jan 2016 12:05 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। राष्ट्रीय पर्व पर हर तरफ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और मोहल्लों में देश का राष्ट्रीय ध्वज शान से लहराया।
विज्ञापन


देश भक्ति के गीतों ने लोगों में जोश भरा। पुलिस लाइन परिसर में मुख्य अतिथि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व देश को एकता और अखंडता के सूत्र में बांधता है। इस मौके पर एसपी श्रीकांत सिंह, एएसपी राममूरत यादव आदि मौजूद रहे। डीएम एसपी गंगवार ने कलक्ट्रेट में झंडारोहण किया।
विज्ञापन


इसके बाद शहीदों के परिवारीजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। दीवानी कचहरी में जिला जज केपी सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सेंट्रल बार परिसर में बार के अध्यक्ष रमेश चतुर्वेदी ने ध्वजारोहण किया।

इस मौके पर राम सजीवन चौधरी समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। आईटीआई स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नालॉजी में निदेशक डॉ. भारत साह ने ध्वजारोहण किया।

इसके बाद छात्र-छात्राओं ने नृत्य, नाटक और भाषण प्रस्तुत किए। साथ ही वॉलीबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, म्यूजिकल चेयर आदि प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया। राइजिंग चाइल्ड स्कूल में प्रबंधक अरविंद श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया।

एसजेएस पब्लिक स्कूल में प्रबंधक रमेश बहादुर सिंह ने ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। इस मौके पर प्रधानाचार्या बीना तिवारी, जनसंपर्क अधिकारी मनोज शर्मा मौजूद रहे।

फिरोज गांधी ऊंचाहार परियोजना में समूह महाप्रबंधक राकेश सैमुएल ने ध्वजारोहण किया। चिन्मय विद्यालय, डीएवी, सरस्वती विद्या मंदिर तथा बाल भवन आदि स्कूलों के बच्चों ने मनमोहक और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

इसके अलावा स्वामी सत्यमित्रानंद डिग्री कॉलेज में संस्थापिका माया बाजपेई ने ध्वज फहराया। इस मौके पर आरएन बैजल आदि मौजूद रहे।

गुरुनानक जूनियर हाईस्कूल में अवतार सिंह छाबड़ा ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक सुरेंद्र सिंह मोंगा आदि मौजूद रहे।

गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि पूर्व जज राजबहादुर, दयावती मोदी पब्लिक स्कूल में निदेशक एम. सिद्धू, सरस्वती नगर स्थित सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में प्रतिभा पांडेय, राजीव गांधी मेमोरियल मांटेसरी स्कूल किला बाजार में पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह और उजाला पब्लिक स्कूल में प्रबंधक नूरजहां ने ध्वज फहराया।
विज्ञापन


वहीं पालिका अध्यक्ष मो. इलियास ने इंदिरा पार्क में ध्वजारोहण कर उसका उद्घाटन किया। युवा शक्ति कमेटी की ओर से किला बाजार में ध्वजारोहण किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें