फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

988 पंचायत सहायकों की भर्ती शुरू, पहले दिन 200 फॉर्म जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। 988 गांवों में पंचायत सहायकों की भर्ती के लिए सोमवार से आवेदनों की झड़ी लग गई है। पहले दिन 200 से अधिक आवेदन जमा कराए गए। 17 अगस्त तक आवेदन जमा कराए जाएंगे।
विज्ञापन

शासन ने गांवों में सचिवों की कमी को देखते हुए पंचायत सहायकों की नियुक्ति के आदेश दिए हैं। सभी 988 ग्राम पंचायतों में एक-एक पंचायत सहायक रखे जाएंगे। इसके लिए ग्राम पंचायत, ब्लॉक कार्यालय और डीपीआरओ कार्यालय में आवेदन जमा कराए जा सकते हैं। आवेदनों को संबंधित ग्राम पंचायतों को श्रेष्ठता सूची तैयार करने के लिए भेजा जाएगा।
ग्राम पंचायत स्तर से प्रक्रिया पूरी होने के बाद डीएम की अध्यक्षता की समिति इस पर मोहर लगाएगी। पंचायत सहायकों को छह हजार रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाएगा। एक साल के लिए उनका चयन होगा। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की मेरिट से चयन होगा। कोरोना से मृत व्यक्तियों के वारिसों को वरीयता दी जाएगी। सोमवार से नामांकन शुरू हो गया है।
विज्ञापन

डीपीआरओ उमाशंकर मिश्रा ने बताया कि पंचायत सहायक पदों के लिए ग्राम पंचायत के अलावा ब्लॉक कार्यालयों और डीपीआरओ कार्यालय में आवेदन जमा कराए जा सकते हैं। 17 अगस्त तक जमा होने वाले आवेदनों को संबंधित ग्राम पंचायतों को वरीयता सूची बनाने के लिए भेजा जाएगा। गांव की प्रशासनिक समिति के अनुमोदन के बाद डीएम की अध्यक्षता की कमेटी निर्णय लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें