फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरडीए का सच, कागज चस्पा किया और सील हो गए अवैध भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। आरडीए के अवर अभियंता ने शहर में चार अवैध भवनों को कागजों में तो सील कर दिया, हकीकत में भवनों के बाहर कागज चस्पा कराकर औपचारिकता निभा दी गई। सीलिंग आदेश के बाद भी अवैध मकानों में फिनिशिंग का काम और तेज हो गया है। अवर अभियंताओं के इस खेल से शहर में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

आरडीए के जेई सुनील कुमार त्यागी ने जगदीशपुरम में गंगा सिंह, महराजगंज रोड पर कांशीराम कॉलोनी के पास मनोज कुमार, धमसी राय का पुरवा के पास जगदीशपुरम में गीता सिंह और रतापुर चौराहे के निकट पवन कुमार ने अवैध भवनों को कागजों में ही सील कर दिया है। हकीकत यह है कि भवनों के बाहर गेट पर एक-एक कागज चस्पा कराकर खानापूरी कर ली गई है। नियम तो यह है कि गेट में ताला लगाकर भवन सील कर उसके चारों तरफ से रस्सी बांधकर सीलिंग की जाए। हालांकि यहां सिर्फ खानापूरी की गई है। कई निर्माण में तो सीलिंग आदेश के बाद भी फिनिशिंग का काम धड़ल्ले से शुरू हो गया है, लेकिन आरडीए चुप्पी साधे बैठा है। आरडीए के अवर अभियंता सुनील कुमार त्यागी का कहना है कि जो भी संसाधन उपलब्ध हैं, उसी के आधार पर भवनों की सीलिंग का काम पूरा किया जा रहा है। लिखा-पढ़ी में सीलिंग की कार्रवाई पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें