फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चावल बंद, अक्तूबर में गरीबों को मिलेगा पांच-पांच किलो मुफ्त गेहूं

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अक्तूबर महीने से चावल का वितरण बंद हो जाएगा। आयुक्त, खाद्य एवं रसद विभाग ने गरीबों में प्रति यूनिट पांच-पांच किलो गेहूं देने का आदेश दिया है। इसका लाभ जिले के करीब 20 लाख गरीबों को होगा। वितरण का काम पांच अक्तूबर से शुरू होगा।
विज्ञापन

इसके लिए टीमें बनाई गईं हैं। जिनकी निगरानी में राशन वितरण कराया जाएगा। अब तक प्रधानमंत्री अन्न योजना के तहत प्रति यूनिट दो किलो चावल और तीन किलो गेहूं का वितरण होता था। अक्तूबर महीने से चावल के वितरण बंद करके गरीबों को पांच-पांच किलो गेहूं देने के आदेश दिए गए हैं। वितरण अधिकारियों की मौजूदगी में कोटेदार राशन का वितरण करेंगे।
इस महीने एक लाख गरीबों को मिलेगी तीन-तीन किलो चीनी
आगामी 20 सितंबर से शुरू होने वाले राशन वितरण में अंत्योदय कार्डधारकों में तीन-तीन किलो चीनी का भी वितरण किया जाएगा। अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति किलो चीनी के लिए 18 रुपये देने होंगे। शासन से जिले को एक लाख अंत्योदय कार्डधारकों में वितरण के लिए चीनी की व्यवस्था करवा दी गई है।
विज्ञापन

जिले में कहां कितने गरीबों को मिलेगा मुफ्त राशन
ब्लॉक का नाम अंत्योदय की यूनिटें पात्र गृहस्थी की यूनिटें
अमावां 15381 75274
ऊंचाहार 13977 101737
खीरों 23237 101734
छतोह 11940 84123
जगतपुर 15532 55623
डलमऊ 22034 117742
डीह 12109 90190
गौरा 12103 66907
बछरावां 26689 88652
महराजगंज 16243 90702
राही 26469 113245
रोहनियां 6369 48787
लालगंज 20736 102083
शिवगढ़ 6611 79007
सतांव 19189 97126
सरेनी 26264 112768
सलोन 22181 164624
हरचंदपुर 14793 81690
सभी शहरी क्षेत्र 3233 34726
जिले के अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डों की प्रति यूनिट पांच-पांच किलो गेहूं का वितरण अक्तूबर में होगा। चावल का वितरण नहीं होगा। सितंबर महीने में 20 तारीख से अंत्योदय कार्डधारकों में तीन-तीन किलो चीनी भी 18 रुपये प्रति किलो के हिसाब से दी जाएगी।
विज्ञापन

- विमल कुमार शुक्ला, जिलापूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें