लालगंज (रायबरेली)। सर्वोदय नगर मोहल्ले में निर्माणाधीन शौचालय के टैंक दीवार ढहने से उसके नीचे दबकर राजगीर की मौत हो गई। मीठापुर गांव निवासी गुरु प्रसाद कोरी उर्फ खूंटी (45) सर्वोदय नगर मोहल्ले में जयप्रकाश के प्लाट में शौचालय के टैंक का निर्माण कर रहा था।
तभी टैंक की दीवार ढह गई। जिसके नीचे दबकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आननफानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।