जिला कृषि अधिकारी ने टीम के साथ खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे। इस दौरान 23 नमूने लिए गए। इन नमूनों को जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। जिला कृषि अधिकारी ने कहा है कि दुकानदार किसानों के साथ मनमानी न करें। यदि शिकायत मिलती है तो कार्रवाई निश्चित तौर पर होगी।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि सुल्तानपुर रोड स्थित वंदना फर्टिलाइजर्स, सिविल लाइंस स्थित शिव कुमार ट्रेडर्स, रफी नगर स्थित केएन जैन ट्रेडर्स, राना नगर स्थित अग्रहरि एजेंसी, विकास नगर स्थित गुप्ता मौर्य ट्रेडर्स, कृष्णा इंटरप्राइजेज में छापेमारी की गई।
छापेपारी के दौरान खाद संदिग्ध मिलने पर 23 नमूने भरे गए। उन्होंने बताया कि दुकानदारों को हिदायत दी गई कि सरकारी रेट पर ही किसानों को खाद दें। कैश मेमो में कोई गड़बड़ी न करें। उन्होंने कहा है कि किसी किसान को खाद या फिर बीज मिलने में कोई दिक्कत आ रही है तो वह उनसे शिकायत कर सकते हैं।