रायबरेली। आबकारी टीम ने छापा मारकर भारी संख्या में अवैध शराब बरामद की। आबकारी निरीक्षक सदर अजय कुमार, आबकारी निरीक्षक सलोन देविका शुक्ला, आबकारी निरीक्षक ऊंचाहार राजेश गौतम ने टीम के साथ भदोखर थाना क्षेत्र के रैली कल्यानपुर, हरवंशखेड़ा, शाहपुर बाजार आदि स्थानों पर छापा मारा।
इस दौरान कच्ची शराब बनाई जा रही थी। आबकारी निरीक्षक सदर ने बताया कि 200 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए 900 किलो लहन नष्ट कराई गई। चार के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए कच्ची शराब बनाने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है।