फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने गढ़ में विकास की हकीकत जानेंगे राहुल

Thu, 18 Feb 2016 11:45 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को गांवों का भ्रमण करने के साथ ही वह कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे। हालांकि राहुल गांधी के दौरे का कोई कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन


बछरावां कस्बे में कुछ लोगों को देखकर ठिठके, लेकिन रुके नहीं।
लखनऊ से सड़क मार्ग होते हुए रात में अमेठी सांसद राहुल गांधी रायबरेली पहुंचे। बिना किसी से मिले राहुल सीधे भुएमऊ गेस्ट हाउस चले गए।

सिविल लाइंस चौराहा पर मीडिया को देखकर राहुल ने अपना चेहरा दूसरी तरफ कर लिया। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी शुक्रवार को सलोन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सूची, पारा समेत अन्य कई गांवों की सरप्राइज विजिट करके वहां के ग्रामीणों से न सिर्फ मुलाकात करेंगे, बल्कि अब तक हुए विकास की हकीकत को भी परखेंगे।

यही नहीं सलोन कस्बा पहुंचकर यहां पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे। सलोन के बाद राहुल गांधी सीधे अमेठी चले जाएंगे। सीओ सदर सुशील कुमार ने बताया कि राहुल गांधी रायबरेली पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को राहुल गांधी भुएमऊ गेस्ट हाउस से नौ बजे भ्रमण पर निकलने का कार्यक्रम है, लेकिन वह कहां जाएंगे, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। भुएमऊ गेस्ट हाउस पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें