फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: आरेडिका में भ्रष्टाचार की राहुल गांधी ने उठाई आवाज

Sun, 22 Jun 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका) में व्याप्त भ्रष्टाचार और कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सांसद व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर समस्याओं को हल निकालने की मांग की है।
विज्ञापन


बीते माह राहुल गांधी ने आरेडिका का दौरा किया था। इस दौरान संविदाकर्मियों और दैनिक मजदूरों ने उनसे मुलाकात कर अपनी परेशानियां साझा की थीं। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उनसे जबरन वसूली की जा रही है। उन्होंने स्वीकृत पदों में वृद्धि, उत्पादन आधारित बोनस और बेहतर चिकित्सा सुविधा जैसी मांगें भी रखी थीं। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इन सभी शिकायतों को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय को तत्काल कार्रवाई के लिए पत्र लिखा। दो महीने बीतने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

कोच कारखाने में काम करने वाले कर्मचारियों का कहना है कि यहां कार्यप्रणाली में भारी अनियमितता है। स्थानीय मंत्री और विधायक इन मुद्दों से दूरी बनाए हुए हैं। अब सबकी नजर इस पर टिकी है कि रेल मंत्री इस पत्र के बाद क्या कार्रवाई करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें