फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ट्रैक पर शव होने से दो ट्रेनों की रफ्तार थमी

Sun, 22 Jun 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। हरचंदपुर और गंगागंज स्टेशनों के बीच शनिवार को सुबह ट्रैक पर शव पड़ा होने से दो ट्रेनों की रफ्तार थम गई। किसी ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे रेलवे ट्रैक बाधित हो गया। ऐसे में दो ट्रेनों को रोकना पड़ा।
विज्ञापन


ट्रैक पर शव पड़ा होने की सूचना पर प्रतापगढ़ से कानपुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस रायबरेली से हरचंदपुर के बीच में एक घंटे तक रोकी गई। इससे यह ट्रेन हरचंदपुर स्टेशन पर करीब सवा घंटे विलंब से पहुंची। शक्ति नगर से टनकपुर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस एक घंटे विलंब से रायबरेली पहुंची और पौन घंटे तक खड़ी रही। इससे यह ट्रेन हरचंदपुर स्टेशन पर दो घंटे विलंब से पहुंची।

यातायात निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि शव पड़ा होने से ट्रैक क्लियर करने में समय लगा, जिससे ट्रेनों को रोका गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर एके सिंह का कहना है कि हरचंदपुर-गंगागंज के बीच एक व्यक्ति का शव पाया गया है। शिनाख्त नहीं हो सकी है। संबंधित थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें