फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांझी फुटबॉल अकादमी वाराणसी का कप पर कब्जा

Mon, 21 Dec 2015 11:50 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इसमें वाराणसी की मांझी फुटबॉल अकादमी ने 3-2 के स्कोर से मैच जीत कर कप पर अपना कब्जा जमा लिया। विजेता और उपविजता दोनों टीमों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


बैसवारा इंटर कॉलेज खेल के मैदान पर मांझी फुटबॉल अकादमी वाराणसी (पीली जर्सी) और डीएफए इलाहाबाद (सफेद जर्सी) के बीच दोपहर दो बजे फाइनल मैच शुरू हुआ।

खेल के नौवें मिनट में वाराणसी टीम के खिलाड़ी गौरव सिंह ने पहला गोल करके अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। 45वें मिनट में इलाहाबाद टीम के खिलाड़ी शैलेश कुमार ने अपनी टीम की तरफ से गोल करते हुए मैच को 1-1 की बराबरी पर ला दिया।

इसके बाद खेल के अंत तक कोई भी टीम किसी पर गोल नहीं कर सकी। मैच का निर्णय टाई ब्रेकर के जरिये हो सका। जिसमें वाराणसी टीम के खिलाड़ी सुनील, शुभम यादव व वीरूपाल और इलाहाबाद टीम के खिलाड़ी हिमांशू गुप्त व रजत कुमार ने गोल दागे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह फाइनल मुकाबला वाराणसी की टीम ने 3-2 से जीत लिया। मैच के मुख्य निर्णायक संतोष कनौजिया, सहायक निर्णायक राजीत रतन पांडेय, रामेश्वर सिंह व योगेशचंद्र रहे।

मैन-ऑफ-द-मैच का खिताब विजेता टीम के खिलाड़ी गौरव सिंह को दिया गया। कमेटी की ओर से विजेता टीम को कप और उपविजेता टीम को शील्ड प्रदान की गई।

इस मौके पर एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह,  सुरेश नारायण सिंह, देवेंद्र बहादुर सिंह, मेजर एनएन सिंह, कैप्टन बीबी सिंह आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें