फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: जबरन पुलिस वाले कबूलवा रहे थे चोरी का जुर्म...इन्कार किया तो पीटा; सपा विधायक एसपी से मिले

Tue, 06 Jan 2026 07:10 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली में चोरी के शक में तीन युवकों से जबरन जुर्म कबूलवाने और पिटाई का आरोप लगा है। परिवार ने विधायक की अगुवाई में एसपी से शिकायत की। 
विज्ञापन
रायबरेली प्रकरण - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली में पूरे सरदार का पुरवा गांव के रहने वाले तीन युवकों की पिटाई का मामला तूल पकड़ रहा है। मंगलवार को परिवार वालों ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) से मुलाकात करके लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि सिपाहियों की ओर से युवकों से जबरन चोरी करने का जुर्म कबूलवाया जा रहा था। इन्कार करने पर उनकी पिटाई की गई। मिल एरिया थाना प्रभारी से शिकायत की गई तो उन्होंने प्रकरण में कोई ध्यान नहीं दिया। एसपी डॉ.यशवीर सिंह ने सीओ सदर अरुण कुमार नौहवार को प्रकरण की जांच सौंपी है।

विज्ञापन


दरअसल, महराजगंज इलाके के रसेहता गांव निवासी नीरज गुप्ता की अमावां कस्बे में किराना की दुकान है। बीते शुक्रवार रात नीरज की दुकान में चोरी हो गई थी। अमावां चौकी में तैनात सिपाहियों ने शक के आधार पर पूछताछ के लिए पूरे सरदार का पुरवा गांव निवासी राजेश, रिंकू पासी और श्यामू पासी को पकडक़र शनिवार को चौकी लाए थे। आरोप है कि सिपाही ने रिंकू पासी की धुनाई कर दी थी। 

तीनों युवकों पुलिस ने छोड़ दिया था

इससे शनिवार की देर शाम उनकी हालत बिगड़ गई थी। मामला तूल पकड़ने पर रिंकू समेत तीनों युवकों पुलिस ने छोड़ दिया था। गुस्साए ग्रामीणों ने रविवार को अमावां चौराहा पर प्रदर्शन करके रिंकू की पिटाई करने वाले सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। सीओ ने कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया था।

विज्ञापन


सुबह बछरावां विधानसभा सीट के सपा विधायक श्याम सुंदर भारती की अगुवाई में परिवार वाले रिंकू को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। एसपी को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि सिपाहियों ने रिंकू और दो अन्य युवकों की बर्बरतापूर्ण तरीके से पिटाई की है। इससे रिंकू की हालत बिगड़ गई है। वह डरा हुआ और दहशत में है। मिल एरिया थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मी इस घटना के लिए जिम्मेदार हैं। 

विधायक ने कहा कि अमावां चौकी में तैनात सिपाही राजेश और कपिल पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। सरकार ने पुलिस को इतना छूट दे रखी कि यह लोग गुंडों पर कार्रवाई नहीं करते हैं। दलित, पिछड़े लोगों पर मनमाने तरीके से कार्रवाई करते हैं। किराना दुकानदार ने युवकों पर गलत चोरी करने का आरोप लगाते हुए फंसाने का प्रयास किया।

किराना दुकानदार और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई हो। उधर, एसपी का कहना है कि किराना दुकानदार के शक जताने पर युवकों को पूछताछ के लिए पुलिसकर्मियों ने पकड़ा था। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया है। मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें