फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News : फंदे से लटकता मिला कोचिंग संचालक की पत्नी का शव, घरेलू कलह के चलते महिला ने की खुदकुशी

Wed, 25 Oct 2023 11:12 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली

सार

रायबरेली शहर क्षेत्र में बुधवार को एक कोचिंग संचालक की पत्नी का शव फंदे से लटकता पाया गया। पुलिस का दावा है कि घरेलू कलह के चलते महिला ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वरी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली शहर क्षेत्र में बुधवार को एक कोचिंग संचालक की पत्नी का शव फंदे से लटकता पाया गया। पुलिस का दावा है कि घरेलू कलह के चलते महिला ने खुदकुशी की है। डीह थाना क्षेत्र के फुरसत का पुरवा गांव की रहने वाली रानी यादव (26) की शादी 28 जून 2017 को मिल एरिया थाना क्षेत्र के पूरे नारेंद्री मजरे रुस्तमपुर गांव निवासी मुकेश यादव के साथ हुई थी। मौजूदा समय में मुकेश शहर के धमसी राय का पुरवा मोहल्ले में किराए के मकान पर रहता था। यहीं पर वह कोचिंग चलाता था। 

विज्ञापन


बुधवार की सुबह करीब पांच बजे संचालक की पत्नी रानी का शव कमरे के अंदर पंखे से मुफलर के सहारे लटकता पाया गया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घटना की जांच की। मृतका अपने पीछे पांच साल की बेटी अनन्या को छोड़ गई है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। घटना की कोई तहरीर पुलिस को अभी नहीं दी गई है। सदर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि घरेलू कलह के चलते महिला के खुदकुशी किए जाने की बात सामने आई है। तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई कराई जाएगी। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें