उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के लखनऊ-सुल्तानपुर सेक्शन पर इंटर लॉकिंग कार्य कराने जा रहा है। इसके कारण 27 से 30 सितंबर तक कई ट्रेनों को रूट बदल दिया गया है। जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुर एक्सप्रेस कई ट्रेनें इस दौरान रायबरेली होकर गुजरेंगी।
यह जानकारी लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम शीवेंद्र शुक्ला ने दी। सीनियर डीसीएम के मुताबिक 27 सितंबर को ट्रेन संख्या 12238 जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस, 12370 हरिद्वार-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस तथा 13256 चंडीगढ़-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस लखनऊ से रायबरेली होते हुए वाराणसी जाएगी।
वहीं 28 सितंबर को 12238 जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस, 12370 हरिद्वार-हावड़ा कुम्भ एक्सप्रेस, 14524 अम्बाला-मुजफ्फरपुर हरिहर एक्सप्रेस को लखनऊ-रायबरेली-वाराणसी रूट से चलाया जाएगा। 28 को ट्रेन संख्या 12237 वाराणसी-जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस तथा 12331 हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरी एक्सप्रेस वाराणसी-रायबरेली-लखनऊ के रास्ते जाएगी।
इसी तरह 29 सितंबर को ट्रेन संख्या 12238 जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस तथा 12328 देहरादून-हरिद्वार उपासना एक्सप्रेस को लखनऊ-रायबरेली-वाराणसी के रास्ते चलाया जाएगा। वहीं ट्रेन संख्या 12237 वाराणसी-जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस वाराणसी-प्रतापगढ़-लखनऊ के रास्ते जाएगी। 30 सितंबर को ट्रेन संख्या 12237 वाराणसी-जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस तथा 12332 जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस को वाराणसी-रायबरेली-लखनऊ के रास्ते जाएंगी।