हादसे के बाद खड्ड में पलटी कार
- फोटो : अमर उजाला
ऊंचाहार-रोहनियां थाना क्षेत्र में शनिवार को लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर सेमरी बाबूगंज के पास कार साइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद खड्ड में पलट गई। इससे साइकिल सवार युवक की मौत हो गई, जबकि कार सवार तीन लोग घायल हो गए।
घायल इलाहाबाद जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। ऊंचाहार थाना क्षेत्र के सेमरी रनापुर निवासी रामकुमार (45) मजदूरी करता था। शनिवार सुबह वह बाबूगंज बाजार जा रहा था।
बताते है कि हाईवे पर सामने से आ रही अनियंत्रित कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं हादसे के बाद कार सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। इससे कार पर सवार इलाहाबाद के करेली थाना क्षेत्र के तुलसीपुर निवासी चालक घनश्याम यादव (32) पुत्र राजाराम, डोंडीपुर निवासी डॉ. यू अहमद (38) पुत्र अफजल, गौसपुर निवासी डॉ. नईमुद्दीन (39) पुत्र जान मोहम्मद घायल हो गए।
ग्रामीणों ने किसी तरह घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने रामकुमार को मृत घोषित कर दिया। एसओ जीडी शुक्ला ने बताया कि मृतक के पत्नी की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव पीएम को भेजा गया है।