रायबरेली। मुंशीगंज शहीद स्मारक पर शुक्रवार को जिला खेल कार्यालय की ओर से वालीबाल प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें चार टीमों ने अपना हुनर दिखाया।
रोमांचक मैचों के बाद फाइनल मुकाबले में रायबरेली एकेडमी ने जीत दर्ज की। स्टेडियम रायबरेली को उपविजेता का खिताब मिला।
वालीबाल प्रतियोगिता में रायबरेली स्टेडियम, बैसवारा, रायबरेली एकेडमी और लालगंज की टीमों ने हिस्सा लिया। विजेता टीम रायबरेली एकेडमी में जितेंद्र, तिलक, वीरेंद्र, अभय, शिवम, आलोक, अक्षत, आदिल, हर्षित शामिल रहे।
उप विजेता रही स्टेडियम टीम की तरफ से आदर्श, सत्यम, अर्जुन, अनिरुद्ध, राजा, महताब, निकेत, सूरज ने भाग लिया। निर्णायक की भूमिका दिलीप वर्मा और महताब अली ने निभाई। खेल कार्यालय की ओर से उप क्रीड़ा अधिकारी मुकेश कुमार और संतोष कुमार उपस्थित रहे।